हठयोग प्रदीपिका
प्रथमोपदेश (आसन एवं योग-साधना का आरंभ)
यह हठयोग प्रदीपिका नामक प्राचीन ग्रंथ का प्रथम अध्याय है, जिसमें हठयोग की परिभाषा, यम-नियम, और प्रमुख आसनों का वर्णन किया गया है।
श्लोक
प्रथम उपदेश का आरम्भ — हठयोग की दिव्य विद्या का शुभारम्भ।
श्लोक 1
उस श्री आदिनाथ को नमस्कार है, जिनके द्वारा हठयोग की विद्या का उपदेश दिया गया, जो राजयोग के उच्च पद पर आरूढ़ होने के इच्छुक योगी के लिए सीढ़ी के समान प्रकट होती है।
श्लोक 2
योगी स्वात्माराम श्री गुरु नाथ को प्रणाम करके केवल राजयोग कि प्रा्प्ति के लिए हठविद्या क उपदेश करते हैं।
श्लोक 3
भ्रम के कारण अनेक मतों के अंधकार में राजयोग को न जानने वालों के लिए कृपालु स्वात्माराम इस हठप्रदीपिका को प्रस्तुत करते हैं।
श्लोक 4
हठविद्या को मत्स्येन्द्र, गोरक्ष आदि ही जानते हैं, और योगी स्वात्माराम उनकी कृपा से इसे जानते हैं।
श्लोक 5
श्री आदिनाथ, मत्स्येन्द्र, शावरानन्द, भैरव, छौङ्गी, मीन, गोरक्ष, विरूपाक्ष और बिलेशय — ये प्रथम महासिद्ध हैं।
श्लोक 6
मन्थानो, भैरव, योगी सिद्ध, बुध, कन्थडि, कोरंटक, सु़रानन्द, सिद्धपाद और छर्पटि — ये भी महासिद्ध हैं।
श्लोक 7
कानेरी, पूज्यपाद, नित्यनाथ, निरञ्जन, कपाली, बिन्दुनाथ और काकचण्डीश्वर — ये सब सिद्ध योगी हैं।
श्लोक 8
अल्लाम, प्रभुदेव, घोडा, छोली, टिंटिणि, भानुकी, नारदेव, खण्ड और कापालिक — ये भी महासिद्ध हैं।
श्लोक 9
इत्यादि महासिद्ध हठयोग के प्रभाव से काल दण्ड को नष्ट करके ब्रह्मान्ड में स्वच्छन्द विचरते हैं।
श्लोक 10
हठ सभी तापों से तप्त हुए योगियों का आश्रय-मठ है, और सभी योगयुक्त साधकों का आधार-कमठ है।
श्लोक 11
हठविद्या को सिद्धि चाहने वाले योगी द्वारा अत्यन्त गोपनीय रखना चाहिए; गुप्त रखने पर वह वीर्यवती और प्रकट करने पर निर्वीर्य हो जाती है।
श्लोक 12
हठयोगी को अच्छे राज्य, धार्मिक देश, सुभिक्ष, निरुपद्रव, धनुषप्रमाण पर्यन्त शिला, अग्नि और जल से रहित एकान्त मठिका के मध्य में रहना चाहिए।
श्लोक 13
वह मठ छोटे द्वार वाला, बिना छेद-गर्त-विवर वाला, न अधिक ऊंचा न नीचा, गोबर से सान्द्र लिप्त, स्वच्छ, सभी कीटों से रहित, बाहर मण्डप, वेदी, कूप से सुशोभित, प्राकार से घिरा हुआ हो — ऐसा योग-मठ का लक्षण हठाभयासी सिद्धों ने कहा है।
श्लोक 14
ऐसे मठ में स्थित होकर, सब चिन्ताओं से रहित, गुरुद्वारा उपदिष्ट मार्ग से योग का अभ्यास करना चाहिए।
श्लोक 15
अत्यधिक भोजन, अत्यधिक परिश्रम, वाचालता, नियमों का आग्रह, जनसंग और चंचलता — इन छह से योग नष्ट होता है।
श्लोक 16
उत्साह, साहस, धैर्य, तत्त्वज्ञान, निश्चय और जनसंग का परित्याग — इन छह से योग सिद्ध होता है।
श्लोक 17
अहिंसा, सत्य, अस्तेय, ब्रह्मचर्य, क्षमा, धृति, दया, आर्जव (सरलता), मिताहार और शौच — ये दस यम हैं।
श्लोक 18
तप, सन्तोष, आस्तिक्य, दान, ईश्वरपूजन, सिद्धान्तवाक्यश्रवण, ह्री (लज्जा), मती (बुधि), जप और हुत (होम) — ये दस नियम योगशास्त्रविशारदों द्वारा कहे गए हैं।
श्लोक 19
हठ के प्रथम अंग के कारण आसन को पहले कहा जाता है। उस आसन को करना चाहिए जो स्थिरता, आरोग्य और अंगों का हल्कापन प्रदान करता है।
श्लोक 20
वशिष्ठ आदि मुनियों और मत्स्येन्द्र आदि योगियों द्वारा स्वीकृत कुछ आसनों का वर्णन मेरे द्वारा किया जा रहा है।
श्लोक 21
दोनों पैरों के तलुओं को जांघ और घुटने के बीच में सम्यक रूप से रखकर, सीधे शरीर के साथ बैठने को स्वस्तिकासन कहते हैं।
श्लोक 22
बाएें नितम्ब के पार्श्व में दाहिना गुल्फ रखें, और दाहिने में बाएाँ गुल्फ रखें — यह गोमुखासन ह, जो गाय के मुंह के समान आकृति वाला है।
श्लोक 23
एक पैर को एक जांघ पर स्थिर रप से रखें, और दूसरे पैर को दूसरी जांघ पर रखें — यह वीरासन कहा गया है।
श्लोक 24
दोनों टखनों को उलटे क्रम में रखकर गुदा को संकुचित करके, समाधिस्थ होना — इस आसन को कूर्मासन कहते हैं, ऐसा योगवेत्ता जानते हैं।
श्लोक 25
पद्मासन में बैठकर, दोनों हाथों को जांघ और घुटने के बीच में डालकर, पृथ्वी पर स्थापित करके शून्य में स्थित होना कुक्कुटासन है।
श्लोक 26
कुक्कुटासन के बन्ध में स्थित होकर, दोनों बाहों से गर्दन को बांधकर, उत्तान होना (पीठ के बल लेटना) — यह उत्तान-कूर्मक आसन है।
श्लोक 27
दोनों पैरों के अंगूठों को हाथों से पकड़कर, कानों तक खींचना, धनुष की आकर्षण क्रिया करना — यह धनुरासन कहा जाता है।
श्लोक 28
भगवान मत्स्येन्द्रनाथ द्वारा प्रतिपादित इस आसन में, बाएँ जंघा के मूल पर दाहिना पैर रखकर, तथा बाएँ पैर को दाहिने घुटने के बाहर से लपेटकर, शरीर को घुमाकर स्थिर होना चाहिए।
श्लोक 29
मत्स्येन्द्रासन जठराग्नि को प्रदीप्त करता है, तथा प्रचण्ड रोगों के समूह को नष्ट करने का अस्त्र है। इसके अभ्यास से कुण्डलिनी जागृत होती है और चन्द्र (इड़ा) स्थिर होता है।
श्लोक 30
दोनों पैरों को भूमि पर दण्डवत् फैलाकर, दोनों भुजाओं से पैरों के अग्रभाग को पकड़कर, तथा ललाट को घुटनों पर रखकर बैठना पश्चिमतान कहलाता है।
श्लोक 31
यह पश्चिमतान नामक श्रेष्ठ आसन पश्चिम दिशा में बहने वाली वायु (अपान) को नियंत्रित करता है, जठराग्नि प्रज्वलित करता है, तथा पुरुषों के उदर को कृश एवं रोगरहित बनाता है।
श्लोक 32
दोनों हाथों से भूमि को दबाकर, उनकी कोहनियों को नाभि के दोनों पार्श्वों पर टिकाकर, तथा शरीर को दण्डवत् ऊपर उठाकर आकाश में स्थित होना मयूरासन कहा जाता है।
श्लोक 33
यह पवित्र मयूरासन कफ, उदर-रोगों आदि समस्त रोगों को शीघ्र नष्ट करता है, तथा गुल्म जैसे दोषों को परास्त करता है। यह बहुत अधिक खाए हुए विषैले पदार्थ को भी भस्म कर देता है, जठराग्नि को प्रज्वलित करता है और कालकूट विष को भी पचा सकता है।
श्लोक 34
भूमि पर चित्त लेटकर मुर्दे के समान पड़े रहना शवासन कहलाता है। यह शवासन थकावट को हरने वाला और चित्त को विश्रांति प्रदान करने वाला है।
श्लोक 35
शिवजी द्वारा चौरासी आसन कहे गए हैं। उनमें से चार सारभूत आसनों को मैं बताता हूँ।
श्लोक 36
सिद्धासन, पद्मासन, सिंहासन और भद्रासन — ये चार श्रेष्ठ हैं। इनमें भी सदा सुखपूर्वक सिद्धासन में ही स्थिर रहना चाहिए।
श्लोक 37
अब सिद्धासन — एक पैर की एड़ी को योनि स्थान (गुदा और लिंग के मध्य) पर दृढ़ता से रखकर दूसरे पैर को लिंग के ऊपर रखे। फिर ठुड्डी को हृदय पर स्थिर रखकर, इंद्रियों को वश में करके, स्थिर दृष्टि से भौंहों के मध्य देखे। यह मोक्ष के द्वार को भेदने वाला सिद्धासन कहा जाता है।
श्लोक 38
लिंग के ऊपर बाएँ टखने को रखकर और फिर उसके ऊपर दूसरे टखने को रखकर, दोनों टखनों को मिलाकर रखना सिद्धासन है।
श्लोक 39
इसे कुछ लोग सिद्धासन, कुछ वज्रासन, कुछ मुक्तासन और कुछ गुप्तासन कहते हैं।
श्लोक 40
जैसे यमों में मिताहार और नियमों में अहिंसा मुख्य है, वैसे ही सभी आसनों में सिद्ध पुरुष सिद्धासन को मुख्य मानते हैं।
श्लोक 41
चौरासी पीठों में सदा सिद्धासन का ही अभ्यास करना चाहिए, क्योंकि यह बहत्तर हज़ार नाड़ियों को शुद्ध करने वाला है।
श्लोक 42
बारह वर्षों तक आत्मचिंतन में लीन, मिताहारी, सदा सिद्धासन का अभ्यास करने वाला योगी सिद्धि प्राप्त करता है।
श्लोक 43
जब सिद्धासन सिद्ध हो जाए तो अनेक अन्य पीठों की क्या आवश्यकता? प्राणवायु के सावधान होने पर और केवल कुम्भक के बंध जाने पर, सहज ही उन्मनी कला स्वयं उत्पन्न हो जाती है।
श्लोक 44
इस प्रकार एकमात्र सिद्धासन के दृढ़ हो जाने पर, सहज ही बंधत्रय (मूलबंध, उड्डीयानबंध, जालंधरबंध) अपने आप उत्पन्न हो जाता है।
श्लोक 45
न कोई आसन सिद्धासन के समान है, न कोई कुम्भक केवल कुम्भक के समान, न कोई मुद्रा खेचरी मुद्रा के समान, और न कोई लय नाद-ब्रह्म के समान।
श्लोक 46
अब पद्मासन — बाएँ जंघा पर दाहिना पैर और दाहिने जंघा पर बायाँ पैर रखकर, हाथों से पैरों को पकड़कर दृढ़ता से रखें। फिर ठुड्डी को हृदय पर रखकर नासाग्र को देखें। यह योगियों के सब रोगों का नाश करने वाला पद्मासन कहा जाता है।
श्लोक 47
दोनों पैरों को प्रयत्नपूर्वक जंघाओं पर उलटकर रखना तथा हाथों को भी जंघाओं पर उलटकर रखना चाहिए।
श्लोक 48
फिर दृष्टि को नासाग्र पर टिकाएँ, जिह्वा को तालु के मूल में लगाएँ, चिबुक को वक्ष पर दबाएँ और फिर वायु को धीरे-धीरे ऊपर उठाएँ।
श्लोक 49
यह पद्मासन कहा गया है, जो सब व्याधियों का नाश करने वाला है। यह सबको सुलभ नहीं है, केवल बुद्धिमान को ही पृथ्वी पर प्राप्त होता है।
श्लोक 50
पद्मासन में दृढ़तापूर्वक हाथों को मिलाकर बाँधें, ठुड्डी को वक्ष पर दबाएँ, चित्त में ध्यान करते हुए बार-बार अपान वायु को ऊपर खींचें और प्राणवायु को भरकर नीचे लाएँ। इस प्रकार शक्ति-प्रभाव से मनुष्य अतुल बोध को प्राप्त करता है।
श्लोक 51
जो योगी पद्मासन में स्थित होकर नाड़ियों के द्वारा भरे हुए वायु को धारण करता है, वह निश्चय ही मुक्त हो जाता है — इसमें संशय नहीं है।
श्लोक 52
अब सिंहासन — दोनों एड़ियों को वृषण (अंडकोष) के नीचे, सीवनी (गुदा के पास) के दोनों पार्श्वों में रखें। बाएँ एड़ी को दाहिनी ओर और दाहिनी एड़ी को बाएँ ओर रखें।
श्लोक 53
हाथों को घुटनों पर रखकर अंगुलियों को फैलाएँ। मुख को खोलकर सुसमाहित होकर नासाग्र की ओर देखें।
श्लोक 54
यह सिंहासन है, जो योगियों में श्रेष्ठ द्वारा पूजित है। यह उत्तम आसन बंधत्रय का संधान करता है।
श्लोक 55
अब भद्रासन — दोनों एड़ियों को वृषण के नीचे सीवनी के पार्श्वों में रखकर, बाएँ एड़ी को बाएँ और दाहिनी एड़ी को दाहिनी ओर रखें। फिर हाथों से दोनों पैरों के पार्श्वों को दृढ़तापूर्वक बाँध लें। यह भद्रासन है, जो सब व्याधियों का नाश करने वाला है। सिद्ध योगी इसे गोरक्षासन भी कहते हैं।
श्लोक 56
पूजन विधि एवं फलश्रुति (महत्व व लाभ)
सोमवार एवं प्रदोष काल
प्रातःकाल (ब्रह्म मुहूर्त) अथवा संध्याकालीन प्रदोष वेला
बिल्वपत्र, गंगाजल, भस्म, धतूरा एवं श्वेत पुष्प
- आत्मिक शांति, समस्त पापों का नाश एवं अकाल मृत्यु के भय से मुक्ति
पृष्ठभूमि
हठयोग प्रदीपिका की रचना स्वामी स्वात्माराम द्वारा की गई मानी जाती है। यह ग्रंथ नाथ परंपरा से जुड़ा है और हठयोग के अभ्यासियों के लिए एक मार्गदर्शक है। इसमें आसन, प्राणायाम, मुद्रा और समाधि का विस्तृत वर्णन है। इस ग्रंथ का प्रथम अध्याय योग की तैयारी और आसनों पर केंद्रित है।
इस पाठ के विषय में
रचयिता: Svatmarama
क्या आप जानते हैं?
लेखक और उद्देश्य
यह ग्रंथ योगी स्वात्माराम द्वारा रचित है, जिन्होंने राजयोग को समझने में भ्रमित लोगों के लिए हठयोग की विद्या को स्पष्ट करने हेतु 'हठप्रदीपिका' लिखी। वे आदिनाथ (शिव) को नमस्कार करते हैं, जिनसे हठयोग की परंपरा आरंभ हुई।
महासिद्धों की परंपरा
श्लोक 5-9 में 35 महासिद्ध योगियों की सूची है, जिनमें मत्स्येन्द्रनाथ, गोरक्षनाथ, भैरव, चर्पटी आदि प्रमुख हैं। ये सभी हठयोग के प्रभाव से काल को जीतकर ब्रह्मांड में विचरण करते हैं।
योग साधना का स्थान
श्लोक 12-13 में योगी के लिए आदर्श मठ का वर्णन है: एकांत, धार्मिक देश, सुभिक्ष, और विशेष माप (धनुष प्रमाण) का कक्ष, जो गोबर से लिपा हो, कीड़ों से रहित हो, और बाहर मंडप, वेदी, कूप से सुसज्जित हो।
योग के छह शत्रु और छह मित्र
श्लोक 15-16 में बताया गया है कि अत्यधिक भोजन, परिश्रम, वाचालता, नियमों का हठ, जनसंग और चंचलता – ये छह योग को नष्ट करते हैं। इसके विपरीत, उत्साह, साहस, धैर्य, तत्त्वज्ञान, निश्चय और जनसंग-त्याग – ये छह योग को सिद्ध करते हैं।
चार प्रमुख आसन
श्लोक 35-36 में शिव द्वारा कहे गए 84 आसनों में से चार सारभूत आसन बताए गए हैं – सिद्धासन, पद्मासन, सिंहासन और भद्रासन। इनमें भी सिद्धासन को सर्वश्रेष्ठ माना गया है, जो नाड़ियों का शोधन करता है और केवल कुम्भक के साथ उन्मनी कला को उत्पन्न करता है।
Shiva
संबंधित शिक्षाएं
एक ही शिक्षा, विभिन्न परंपराओं में प्रतिध्वनित
